शायद उपरोक्त शीर्षक आपको कुछ अजीब सा लग रहा होगा. हो भी क्यूँ नहीं ! दरअसल, यह पूरी दुनिया में खेले जाने वाले एक लोकप्रिय खेल का नाम है. अब आप सोचेंगे की यह कैसा नाम है ? उपरोक्त दिए गए शीर्षक का अर्थ है – “क्रिकेट“, बस हमने इसे थोडा लम्बा और शुद्ध हिंदी में कर दिया. थोडा विस्तार से समझाते हैं – “गोल-गट्टम” का अर्थ है “गोल-गेंद“, “रगड़-पट्टम” का अर्थ है “पिच” और अंत में है “तड़ातड मार प्रतियोगिता“, इसका अर्थ तो आप सभी अब तक तो समझ ही गए होंगे – “बल्ले के साथ जमकर मारो !“
हम आपको बता दें की इस खेल का नाम “सज्जनों का खेल” के नाम से भी प्रसिद्ध है.
बुजुर्ग से लेकर छोटे-छोटे बच्चों तक क्रिकेट का भूत इस कदर सवार है की लोग पागलों की तरह क्रिकेट के दीवाने हैं. पर क्या आज तक किसी ने इस लाजवाब खेल के इतिहास को जानने की कोशिश की. अगर नहीं की तो कोई बात नहीं, आज हम आपको इसके संक्षिप्त इतिहास के बारे में बताएँगे.






