अत्यंत हर्ष के साथ आप सभी के प्रेम और विश्वास के साथ आज से हम एक नयी श्रेणी “प्रसिद्ध हस्ती” का शुभारम्भ कर रहे हैं, जिसमे दुनिया के सभी प्रसिद्ध हस्तियों एवं एक अविश्वश्नीय जीवनी युक्त व्यक्तियों के विषय एवं जीवन परिचय से आपको रूबरू करवाएंगे.
कांग्रेसी ही खोद रहे हैं कांग्रेसी की कब्र !
© लेखक | February 1, 2012 - 11:11 PM को प्रकाशित किया गया.
जगदलपुर. बस्तर में इतिहास एक बार फिर दोहराया जा रहा है, एक बार फिर कांग्रेसी छटवीं अनुसूची के मुद्दे पर एक दुसरे को निपटाने का काम कर रहे हैं, जिसका फ़ायदा आगामी विधान सभा चुनाव में निश्चित ही भाजपा को मिलेगा. गौरतलब है की प्रदेश संघठन इस पुरे मामले पर मूकदर्शक बना तमाशा ही देखता प्रतीत हो रहा है, जब बस्तर में कांग्रेसी ही आपस में भिड़ने लगेंगे तो किस तरह से कांग्रेस मज़बूत होगी यह ऐसा सवाल है जो बस्तर के सभी कट्टर कांग्रेसियों को परेशान कर रहा है.
कैसे गर्व से कहें की हम भारतीय हैं ?
© लेखक | January 29, 2012 - 11:13 AM को प्रकाशित किया गया.
हमें आज कहते हुए बहुत शर्मिंदगी महसूस होती है कि हम हिन्दुस्तानी है, हो भी न क्यों ? जहाँ उच्च जाति वाले लोग निम्न जाति वाले से नफ़रत करते है. लक्ज़री गाडियों से चलने वाले ऑटो वाले से नफ़रत करते है. यहाँ पर कि बड़े शहरों में रहने वाले लोग गाँव से आने वाले लोगों से नफ़रत करते है. जहाँ एक राज्य के लोग दुसरे राज्य के लोग से नफ़रत करते है. अंग्रेजी बोलने वाले लोग हिंदी भाषी से नफ़रत करते है. जहाँ नज़र पड़ती है वहां नफरत ही भरी हुई है, जहाँ आये दिन कोई न कोई मुद्दा बनता रहता है.
रेलवे प्रशासन हरकत में आया !
© लेखक | January 19, 2012 - 11:51 PM को प्रकाशित किया गया.
जगदलपुर. भाजयुमो द्वारा बस्तर में किये जाने वाले अनिश्चितकालीन रेल रोको आन्दोलन एक ऐसे रिकॉर्ड को तोड़ने की कगार पर आ पहुंचा है जिसे आने वाले भविष्य में तोड़ पाना लगभग असंभव सा हो गया है. गौरतलब है की यह रेल रोको आन्दोलन, आंठवे दिन में प्रवेश कर चुका है लेकिन अभी तक रेल विभाग द्वारा कितनी मांगों पर सहमती दी गयी है, यह कह पाना जरा मुश्किल है. बहराल ऐसी उम्मीद की जा रही है की आने वाले दो-तीन दिनों में ही यह आन्दोलन ख़त्म हो जाएगा.
रेलवे स्टेशन पर बैठे आन्दोलनकारी, कोरापुट से चलने वाली समलेश्वरी एक्सप्रेस का जगदलपुर तक विस्तार के साथ ही साथ रायपुर से जगदलपुर तक की एक इंटर-सिटी एक्सप्रेस सहित रावघाट लाइन के निर्माण का कार्य भी शुरू करने की शर्त पर ही इस आन्दोलन को बंद करने के मूड पर दिखाई दे रहे हैं.
सुरेश कलमाड़ी को मिली जमानत !
© लेखक | January 19, 2012 - 3:37 PM को प्रकाशित किया गया.
नई दिल्ली. कॉमनवेल्थ खेलों में घोटाले के आरोपी सुरेश कलमाड़ी को दिल्ली हाईकोर्ट द्वारा जमानत पर रिहा कर दिया गया है. बताया जा रहा है की कलमाड़ी को 5-5 लाख रुपये के दो निजी मुचलकों पर रिहा किया गया है. कलमाड़ी के अलावा कॉमनवेल्थ कमेटी के पूर्व महानिदेशक व्ही. के. वर्मा को भी जमानत पर रिहा किया गया है.
ज्ञातव्य हो की सुरेश कलमाड़ी पिछले 9 महीनो से कॉमनवेल्थ खेलों के घोटाले के मामले में तिहाड़ जेल में बंद थे. इनके स्वास्थ्य का हवाला देते हुए कलमाड़ी के वकील ने याचिका दायर की थी, जिसे मंजूरी मिल गयी.








