हमें तलाश है ऐसे लेखकों और पत्रकारों की जो अपने कलम की ताकत के दम पर क्रांति ला सकते है. अगर आप में है वह हुनर तो आज ही हमसे संपर्क करें.

© रवि राज · बिना लिखित अनुमति के इस साईट के किसी भी लेख का कहीं भी और किसी भी प्रारूप में प्रयोग करना वर्जित है।

  
    क्यों ?

आवश्यक सूचना: इस वेबसाइट में विज्ञापन देने के लिए आज ही हमसे संपर्क करें, हमारे द्वारा सीमित विज्ञापन ही लिए जाते हैं.

जख्‍मी दिखा भंवरी का पति, सीबीआई की मंशा पर उठाए सवाल

bhanwari devi husband जख्‍मी दिखा भंवरी का पति, सीबीआई की मंशा पर उठाए सवालजोधपुर. लापता नर्स भंवरी देवी के मामले की गुत्‍थी सुलझाने में जुटी सीबीआई ने उसके पति अमरचंद को गिरफ्तार कर लिया है। अमरचंद जख्‍मी हालत में दिखा है। उसके वकीलों ने सीबीआई की मंशा पर सवाल उठाए हैं।

इस बीच, सीबीआई ने आज जोधपुर की अदालत में अमरचंद, महिपाल मदेरणा और विधायक मलखान सिंह के भाई पारसराम को कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने मदेरणा और पारसराम की हिरासत 12 दिसंबर तक के लिए बढ़ा दिया है। कोर्ट ने अमरचंद को पांच दिनों के लिए सीबीआई की हिरासत में भेज दिया है। अमरचंद को पूछताछ में सहयोग न करने के लिए गुरुवार को गिरफ्तार किया गया था।

सीबीआई ने करीब 30 घंटों की गहन पूछताछ के बाद गुरुवार शाम भंवरी के पति अमरचंद को गिरफ्तार कर लिया। अमरचंद को बुधवार रात ही अपनी गिरफ्तारी का अंदेशा हो गया था, इसलिए उसने बुधवार को पूछताछ के दौरान सर्किट हाउस से भागने का प्रयास किया था, लेकिन पकड़ा गया था। सीबीआई मान रही है कि अमरचंद को भंवरी के अपहरण की साजिश का पता था और उसने आरोपियों के कहे अनुसार रिपोर्ट व बयान दिए थे। आज अमरचंद और मदेरणा को सीबीआई जोधपुर की कोर्ट में पेश करेगी।

अधिक पढ़ें »

पाकिस्तान : बाढ़ में बहे सकीना के ‘अरमान’

pakistan flood 300x195 पाकिस्तान : बाढ़ में बहे सकीना के अरमानकराची ! पाकिस्तान के सिंध प्रांत में इस साल आई बाढ़ ने सिर्फ फसलों और सरकारी इमारतों को ही नुकसान नहीं पहुंचाया है। पानी में सकीना के ‘अरमान’ भी बह गए हैं।

इस बारिश में वह स्कूल भी बह गया, जिसमें सकीना जोगी ने अपनी बेटी रानी का प्रवेश कराया था, जिसके लिए एक स्वयं सेवी संगठन ने उसकी मदद की थी। सकीना जोगी निचले सिंध प्रांत के थट्टा जिले के जाती तालुका इलाके की रहने वाली है। इन इलाके में बड़ी संख्या में दलित परिवार रहते हैं। पिछले साल गिरे तेज पानी ने सकीना के घर को तबाह कर दिया था। बाद में कुछ स्वयं सेवी संगठनों ने इनके लिए अस्थाई डेरे बनाए थे। उसे उम्मीद थी, कि इस साल हालात ठीक हो जाएंगे, पर इस बार भी उसके गांव की दशा ठीक नहीं है। जिस स्कूल में उसकी बच्ची पढ़ती थी, वह भी पूरी तरह तहस-नहस हो गया है। उसे इस बात की उम्मीद भी नहीं है, कि इस सरकार इस स्कूल का दुबारा निर्माण कराएगी। सकीना सपेरे जाती की है, जिसे दलित माना जाता है। इन जातियों के बच्चों को स्कूलों में पढ़ने की अनुमति नहीं है। इसीलिए सकीना को अपनी बेटी के प्रवेश के लिए काफी प्रयास करने पड़े थे, तब उसे पास के गांव के स्कूल में प्रवेश मिल सका था।

अधिक पढ़ें »

ठेकेदार, रिश्तेदारों के खातों से 100 करोड़ रुपये बरामद

रांची | झारखण्ड के धनबाद शहर में आयकर अधिकारियों ने एक ठेकेदार और उसके परिवार के सदस्यों तथा रिश्तेदारों के बैंक खातों से 100 करोड़ रुपये बरामद किए हैं। सूत्रों ने गुरुवार को यह जानकारी दी।

आयकर अधिकारियों ने रांची से 240 किलोमीटर दूर धनबाद जिले के झरिया कस्बे में लाल बाबू सिंह के मकान पर बुधवार को छापेमारी की।

छापेमारी झरिया और धनबाद में गुरुवार तक जारी रही। सूत्रों के मुताबिक अधिकारियों ने सिंह, उसके परिवार के सदस्यों और रिश्तेदारों के नाम के13 खातों से करीब 100 करोड़ रुपये जब्त किए। सभी खाते धनबाद में ‘बैंक ऑफ इंडिया’ की आना शाखा के हैं। सूत्रों ने कहा कि सिंह ‘भारत कोकिंग कोल लिमिटेड’ (बीसीसीएल) को माल आपूर्ति करता है। बीसीसीएल के अधिकारियों की मिलीभगत से वह इतनी बड़ी रकम जमा करने में सफल हुआ। सिंह इस कम्पनी को माल आपूर्ति करके 12 से 13 साल में अरबपति हो गया। वह उत्तर प्रदेश के बलिया जिले का रहने वाला है।

अधिक पढ़ें »

400 करोड़ की दवाइयां साल भर में खाते हैं

medicines 300x240 400 करोड़ की दवाइयां साल भर में खाते हैंश्रीनगर ! कश्मीर घाटी की जनता साल भर में 400 करोड़ रूपये की दवाइयां खाती हैं। जम्मू-कश्मीर में नकली एवं मियाद बीत जाने के बाद भी दवाओं की बिक्री के खिलाफ प्रशासन के अभियान के दौरान इस बात का पता चला। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार जम्मू-कश्मीर में प्रतिवर्ष 600 करोड़ रूपये की दवाइयों का उपभोग किया जाता है जिसमें से अकेले कश्मीर घाटी में 400 करोड़ रूपए की दवाइयों का उपभोग होता है।

कश्मीर घाटी में केमिस्टों द्वारा डाक्टरों को रिश्वत देकर मरीजों को नकली दवाइयां बेचे जाने और मियाद खत्म होने के बाद भी दवाइयों की बिक्री जैसी शिकायतें लगातार मिल रही हैं जिस पर कार्रवाई करते हुए औषधि नियंत्रण विभाग, डीसीडी ने एस के इंस्टीटयूट ऑफ, मेडिकल साइंस (एसकेआईएमएस) समेत विभिन्न अस्पतालों में छापेमारी का अभियान शुरू किया। हालांकि जम्मू कश्मीर केमिस्ट एंड ड्रग एसोसिएशन ने प्रशासन के इन आरोपों को सिरे से खारिज किया है।

अधिक पढ़ें »

अभी पाकिस्‍तान नहीं लौटेंगे ‘बीमार’ जरदारी, दुबई से जाएंगे लंदन?

Asif Ali Zardari 300x187 अभी पाकिस्‍तान नहीं लौटेंगे बीमार जरदारी, दुबई से जाएंगे लंदन?इस्‍लामाबाद. पाकिस्‍तान के राष्‍ट्रपति आसिफ अली जरदारी को दिल का ‘मामूली’ दौरा पड़ा था जिसकी वजह से उनके दिमाग में खून का रिसाव हुआ और चेहरे पर लकवा मार गया। इसके बाद ही उन्‍हें इलाज के लिए दुबई ले जाया गया।

स्‍थानीय मीडिया में प्रकाशित रिपोर्ट में यह दावा किया गया है। हालांकि राष्‍ट्रपति की हालत स्थिर और खतरे से बाहर है क्‍योंकि दिल का दौरा और खून का रिसाव ऐसा नहीं था जिससे जान को खतरा हो।

‘द न्‍यूज’ ने सूत्रों के हवाले से बताया कि ज‍रदारी की हालत सामान्‍य होने के लिए ‘स्‍पीच थेरेपी’ सहित कुछ और इलाज की जरूरत है। ऐसी संभवाना है कि बेहतर इलाज के लिए उन्‍हें लंदन ले जाया जा सकता है।

अधिक पढ़ें »

© रवि राज · इस वेबसाइट पर उपलब्ध सामग्री प्रकाशित हो चुकी है और इस पर लेखक रवि राज एवं उनके कंपनी का कॉपीराइट है. अन्य कॉपीराइट धारकों को यथास्थान नामित किया गया है.
बिना लेखक की लिखित अनुमति के किसी भी लेख का आंशिक या पूर्ण प्रयोग कहीं भी और किसी भी प्रारूप में करना वर्जित है.
इस साईट में प्रयोग किये जाने वाले कुछ तस्वीरों व लेखों पर विकिपीडिया का मूल अधिकार है.
इस साईट का सञ्चालन गर्व के साथ वर्डप्रेसजेनेसिस थीम में किया जा रहा है.